Muzaffarpur News: विधयाक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। बखरी एवं झपहां में गुरुवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इन दोनों सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने समयसीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। दोनों सड़कों पर Rs.2.20 करोड़ से अधिक खर्च होगा। इस मौके पर नवनीत सिंह, मुखिया संजीव साह, मुखिया अशोक सहनी, संजीव कुमार, श्याम किशोर मंडल, दिलीप चौधरी, राजू सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.