Muzaffarpur News: विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर दिया आवेदन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधनगरा जगन्नाथ मलिकाना टोला में तोड़फोड़, चोरी एवं शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर प्रधानाध्यापक उमेश राम ने बीइओ व थाना में आवेदन दिया है। इसमें नितेश कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, गोलू कुमार, अशोक सहनी, सिद्धांत कुमार, आयुष कुमार समेत दर्जनों युवकों को आरोपित किया है। बताया कि युवकों द्वारा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 26 अगस्त को विद्यालय बंद था। इस दौरान स्कूल के कमरे की खिड़की तोड़ दी गई। पानी टंकी से जुड़ा पाइप तोड़ दिया गया। विद्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। पांच बजे के बाद विद्यालय के बरामदे में शराब पार्टी की जाती है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.