Muzaffarpur News: विद्यालयों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 50-50 हजार रुपये
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों ने मंगलवार को बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के साथ बैठक की। प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विद्यालयों के आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, विकास एवं सुदृढ़ीकरण की रणनीति बनाई गई। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार और अनुरक्षण पर 50-50 हजार रुपये खर्च करने पर सहमती बनी। इस राशि से विद्यालय में शौचालय और रंग-रोगन का काम होना है। इस दौरान सहायक शिक्षकों के साथ तालमेल बना छात्र-छात्राओं को सामान्य परिवेश की जानकारी के लिए जागरूक करने पर भी सहमती बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.