मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और न्यूरो संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार से कई गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...