Muzaffarpur News: विकास राशि गबन के आरोप में स्कूल के कार्यालय में जड़ा ताला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में विकास राशि के गबन से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के कार्यालय में ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और ताला खुलवाया।ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रजीत कुमार, हरिलाल भगत, सुरेंद्र भगत समेत दर्जनों ने बताया कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है, शौचालय में बच्चों से पानी रखवाया जाता है। वर्ग भवन में पंखा नहीं लगा है, गर्मी में बच्चों को किसी तरह पढ़ना पड़ता है। विद्यालय भवन का रंग रोगन तक नहीं हुआ है। दूसरी ओर विभाग की ओर से विद्यालय को प्राप्त 85 हजार की विकास राशि का गबन कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: छात्रों की तालाबंदी के बाद गरहथा कला मिडिल स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.