मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' के तहत चयनित युवाओं के लिए 25 नवंबर को गन्नीपुर स्थित जिला नियोजनालय में पीपीटी राउंड आयोजित होगा। नियोजन अधिकारी शिखा राय ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में माई भारत पोर्टल पर अपलोड निबंधों के मूल्यांकन के बाद प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...