Muzaffarpur News: वाहन मालिकों और चालकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को वाहन मालिकों और चालकों ने प्रदर्शन किया। वाहन मालिकों ने बताया कि बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान अधिग्रहीत वाहनों का अब तक भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शन में शामिल आकाश कुमार, अंसार अहमद, रामबाबू कुमार, पाचु कुमार, मंजय कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि चुनाव समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.