मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल स्थित फोरलेन पर शनिवार को वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक सड़क पर औंधे मुंह गिरे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक वैशाली नंबर की है। ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से वाहन ने बाइक को रौंद दिया। यह भी पढ़ें- Jamui News: कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा पटना रेफर, 112 की पुलिस ने लाया सदर अस्पताल कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि दोनों को मेडिकल भेजा गया, ...