मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: सकरा। नगर पंचायत के वार्ड-7 की पार्षद 60 वर्षीया सुशीला देवी का गुरुवार रात निधन हो गया। वह सबहा की निवासी थीं। निधन पर नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य पार्षद मो. हैदर अली, उपमुख्य पार्षद रणवीर कुमार उर्फ डब्बू सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...