मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वार्ड संख्या 21 के पार्षद केपी पप्पू ने स्थानीय मिर्ची मंडी के थोक सब्जी बाजार को बाजार समिति यार्ड में व्यवस्थित करने की मांग की है। इस संबंध में रविवार को उन्होंने राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन दिया। पार्षद के मुताबिक सुबह चार बजे से थोक सब्जी कारोबारी व अन्य खरीदार सड़क पर जुटने लगते हैं। इससे मंडी के पास स्थित दो स्कूलों के बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क जाम होने से अन्य लोग भी परेशान होते हैं। ऐसे हालात में सब्जी बाजार को व्यवस्थित करना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...