मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम की लेटलटीफी से परेशान वार्ड 40 के पार्षद मो. इकबाल हुसैन ने खुद से टूटे जलापूर्ति पाइप की मरम्मत सोमवार को कराई। उन्होंने नगर निगम प्रबंधन पर लोगों की समस्या का निवारण करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से इसपर कार्रवाई की मांग की। कहा कि पिछले छह दिनों से उनके इलाके के पुरानी बाजार इलाके में जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों को देने के बाद भी पाइप की मरम्मत कराने का प्रयास नहीं किया गया। अंत में उन्होंने अपने निजी फंड से इसकी मरम्मत कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...