मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वार्ड 15 की पार्षद गणिता देवी के बेटे गौरव कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को सिकंदरपुर थाने का अधिकारी बताया। घटना के बाद गौरव ने सिकंदरपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वह अपनी मां और परिवार के साथ सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...