मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम बोर्ड की बैठक के बाद वार्ड 34 में तैनात वार्ड जमादार धर्मनाथ निराला के वार्ड 39 में स्थानांतरण पर माहौल गरमा गया है। निगम के इस कदम के खिलाफ वार्ड 34 की पार्षद चंदा कुमारी ने देर शाम नगर आयुक्त को जनाक्रोश पत्र भेजते हुए उसे त्राहिमाम संदेश बताया। कहा कि बीते 31 जुलाई को जारी आदेश के तहत जमादार को उनके वार्ड में भेजा गया। हालांकि, कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में मात्र तीन सप्ताह में इमानदार जमादार को स्थानांतरित कर दिया गया। यह आदेश जनता के भरोसे का तबादला है। इससे पूर्व बोर्ड की बैठक में धरना प्रदर्शन में शामिल वार्ड 39 की पार्षद मधु विजेता ने उनके वार्ड से स्थानांतरित जमादार धर्मनाथ निराला की वापसी की मांग का पोस्टर दिखाया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: निगम बो...