Muzaffarpur News: वायरल वीडियो पर कुलसचिव को लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विवि अध्यक्ष चंदन पासवान ने मोतीपुर के जीवछ कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर वायरल हुए वीडियो पर विवि के कुलसचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कॉलेज परिसर के भीतर कुछ छात्रों और एनसीसी की वर्दी पहने हुए कैडेट्स द्वारा भारी अनुशासनहीनता की गई। वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नियमों और मर्यादा को ताक पर रखकर फूहड़ व अश्लील गानों पर आपत्तिजनक नृत्य किया गया तथा कॉलेज परिसर की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। यह कृत्य न केवल राष्ट्रीय पर्व और अनुशासित एनसीसी संगठन के नियमों के विरुद्ध है, बल्कि महाविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण पर भी एक बड़ा कलंक है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.