मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के वहदीनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को डॉ. रविशंकर भारती के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान मरीजों की एचआईवी, टीवी, हेपेटाइटिस, अनीमिया, बीपी, सुगर आदि की जांच की गई। काउंसलर अनिल जयसवाल ने बताया कि शिविर में 82 मरीज का इलाज हुआ। इसमें एक भी एचआईवी पॉजिटिव केस नहीं मिला। मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, सीएचओ संतोष कुमार, लैब टेक्नीशियन वंदना कुमारी, एएनएम पूजा कुमारी, बेबी कुमारी, निर्मला कुमारी, नीलम कुमारी, उमाशंकर ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...