Muzaffarpur News: वसुधा कल्याण आश्रम ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वसुधा कल्याण आश्रम परिवार के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ आरोग्यम द्वारा गुरुवार को श्रीराम जानकी बड़ी मठ नरियार पानापुर के परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारम्भ आश्रम की मातृशाखा मैत्रेयी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजली स्वरूप ने तुलसी पौधारोपण से किया। भगवान श्री महामृत्युंजय के पावन विग्रह के समक्ष महंत प्रेम शंकर दास, अंजनी शाही, आचार्य पावन महाराज, गुरु मां माता मनोरमा, आचार्य पंडित अखिलेश्वर मिश्र, कौटिल्य स्वरूप, डॉ. विशाल कुमार एवं अंजली स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर धर्म एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए महंत प्रेम शंकर दास एवं उनकी धर्मपत्नी अंजनी शाही को कल्याणमित्र सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.