Muzaffarpur News: वसुधा कल्याण आश्रम की न्यास समिति में शामिल हुए डॉ. विशाल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की न्यास समिति के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में डॉ. विशाल कुमार को न्यास समिति में विधिवत शामिल किया गया। आश्रम के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य पावन महाराज ने कहा कि उनका न्यास समिति में सम्मिलित होना प्रसन्नता का विषय है। डॉ. विशाल ने कहा कि आचार्य पावन महाराज के मार्गदर्शन में अपनी क्षमता, चिकित्सकीय अनुभव एवं सेवाभाव के माध्यम से मानवसेवा और लोककल्याण के कार्यों में पूर्ण निष्ठा से योगदान देने का प्रयास करूंगा। मौके पर गुरु मां मनोरमा, सचिन, अर्पणा कुमारी, राजकुमार, डॉ. अंजली स्वरूप, श्वेता, देवेश्वर कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.