Muzaffarpur News: वन-वे में आने-जाने से रोकने पर भड़के मोहल्लेवासी, पुलिस से नोकझोंक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के कंपनीबाग रोड स्थित कर्बला मोहल्ले में वन-वे व्यवस्था के कारण शनिवार को स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। मोहल्ले के लोगों ने वन-वे के कारण कंपनीबाग की ओर से नहीं जाने देने का विरोध किया। उनका कहना था कि मोहल्ले में आने-जाने का एक यही रास्ता है। इसपर भी रोक लगाए जाने से लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर घूमकर आना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले उन्हें इस रास्ते से आने-जाने की अनुमति थी। अब वन-वे नियम का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस चालान काट देने की धमकी दे रही है। शनिवार को इसी मुद्दे पर लोगों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। मोहल्ले के निवासी पूर्व उपमहापौर निसरुद्दीन छोटे ने कहा कि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। मोहल्ले के लोगों को आसानी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.