Muzaffarpur News: लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष का निधन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया निवासी व लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष 56 वर्षीय अभिराम ठाकुर का रविवार को निधन हो गया। उनका एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा था। निधन पर किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई, स्पोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रंगीश ठाकुर, युवा नेता प्रभात किरण, कृष्णमोहन कन्हैया, जयप्रकाश यादव, रामनरेश साह, धीरज कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रिंस मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.