मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमएसकेबी कॉलेज में सोमवार को बिहार के पर्व-त्योहारों में लोक संगीत की भूमिका : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के विशेष संदर्भ में विषय पर व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोचहां की विधायक बेबी कुमारी, विशिष्ट अतिथि एमडीडीएम महाविद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. स्वस्ति वर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्र मौजूद थे।मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, सभ्यता और लोक-संगीत की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। डॉ. स्वस्ति वर्मा ने कहा कि लोक-संगीत जन-जन को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को...