Muzaffarpur News: लोक गायक जयनारायण सिंह का निधन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मड़वन। बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के बरौना निवासी लोक गायक जयनारायण सिंह (90) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। जयनारायण सिंह समाजसेवा के साथ लोक गायन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान रखते थे। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए लोगों ने क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताई। निधन पर बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र गिरि, विनोद राय, सूर्यदेव सिंह, चितरंजन राय, नितेश गिरि, लक्ष्मी देशरत्न समेत दर्जनों लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.