मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: औराई। खेतलपुर निवासी लोकेश पासवान की हत्या में पुलिस ने दूसरे आरोपित किशोरी दास को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड के मुख्य आरोपित राहुल कुमार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बदमाशों ने लोकेश पासवान के पेट में हंसिया से वार कर दिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 15 जून को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने थाना में केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...