Muzaffarpur News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख रंगदारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा दाउदपुर कोठी संगम चौक मोहल्ला निवासी व्यवसयी रंजीत कुमार सहनी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी गई है। इसको लेकर रंजीत ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 21 जुलाई की सुबह 9.47 बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। इसमें रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दी गई थी। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीडीआर से छानबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Agra News: व्हाट्सएप कॉल की मांगी 50 लाख की रंगदारी मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.