Muzaffarpur News: लॉकर मरम्मत के दौरान सरिया लगने से सीटीबी का शीशे वाला दरवाजा टूटा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) में रविवार को लॉकर की मरम्मत के दौरान लोहे का सरिया छिटकने से ग्राउंड फ्लोर के गेट नंबर दो का शीशे वाला दरवाजा टूट गया। दरवाजा टूटने की तेज आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। हालांकि, गेट से यात्रियों की आवाजाही नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।सीटीबी के अंदर पैसेज में क्रू-लॉबी विभाग की ओर से लॉकर की मरम्मत कराई जा रही थी। इस दौरान मैकेनिक के हाथ से लोहे का सरिया छिटक गया। सरिया छिटकर ग्राउंड फ्लोर के गेट नंबर दो के शीशे के बाएं दरवाजा पर जाकर लगा और जोरदार आवाज के साथ वह टूटकर चकनाचूर हो गया। बता दें कि सीटीबी का बाहरी लुक और दरवाजे शीशे के हैं। घटना के बाद टूटे दरवाजे को हटाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.