मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा लेखपाल संघ की तरफ से मुजफ्फरपुर के रहने वाले और सुपौल में पदस्थापित जिला लेखा प्रबंधक शिव कुमार के निधन पर पर उनकी पत्नी वंदना कुमारी को ढाई लाख की मदद दी गई। शिव कुमार का निधन दो महीने पहले सड़क दुघर्टना में हो गई थी। मदद देने में मुजफ्फरपुर के जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार, संगठन के सचिव चंदन कुमार, अध्यक्ष रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के लेखा प्रबंधक विपिन कुमार पाठक, मुकेश कुमार, नरेश लाल सहनी, रोहित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...