मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर लेक फ्रंट के पूरी तरह चालू होने से पहले ही कई स्तरों पर खामियां उभरने लगी है। एक तरफ लेक तीन में पेवर ब्लॉक धंसकर उखड़ रहे हैं तो दूसरी ओर, लेक दो में एक स्थान पर ग्रीन बफर जोन के धंसने का खतरा है। लेक तीन में संगम चौक छोर की तरफ नवनिर्मित शौचालय के सामने करीब 10 फीट लंबाई और चार फीट चौड़ाई में धंसान के बाद पेवर ब्लॉक उखड़ गए हैं। इससे बड़ा गड्ढ़ा हो गया है। इसको लेकर विशेषज्ञों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अंगुली उठाई है。

समस्याएं मरीन ड्राइव रोड की दूसरी तरफ लेक दो में एक स्थान पर ग्रीन जोन की मिट्टी कटने से पाथवे पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वहां लेक के एक तरफ मिट्टीभराई के बाद पत्थरों के अधूरे बंधन से यह समस्या हुई है। बारिश में मिट्टी कटकर बह जाने ...