Muzaffarpur News: लूट का आरोपित महाराजगंज से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। महाराजगंज से साहेबगंज पुलिस ने लूट के आरोपित सुखल कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। केस के आईओ अपर थानेदार अशोक राम ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर निवासी बहारन मुखिया ने पिस्टल के बल पर बाइक, मोबाइल और 1700 नकद लूटने की साहेबगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अपर थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा कुणाल कुमार सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.