मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ के सहयोग से कांटी पुलिस की टीम ने लूटकांड में 13 साल से फरार चल रहे शातिर मजफूर आजम उर्फ आजम को गिरफ्तार कर लिया है। वह मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत के चकभिखी सिवानपट्टी निवासी मो. लाजिम का पुत्र है।पुलिस के मुताबिक उसे अहियापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले के कई थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। वह वाहन लुटेरा गैंग से जुड़ा है। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: झपहां से मोबाइल छिनतई गिरोह का शातिर गिरफ्तार फिलहाल उसे 13 साल पुराने कांटी के एक लूटकांड में गिरफ्तार किया है।

हिंदी ...