Muzaffarpur News: लीची बोर्ड के गठन को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लीची बोर्ड की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने 'लीचीपुरम : एक अनहद सृजन' नामक पुस्तक उनको भेंट की। सुरेश गुप्ता ने दोनों मंत्रियों को लीचीपुरम की अवधारणा एवं इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। मंत्रियों ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना तथा इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर सतनारायण प्रसाद एवं गौतम झा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.