मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गायघाट प्रखंड के बाघाखाल मध्य विद्यालय के हेडमास्टर गौतम बिहारी पर कार्रवाई की अनुशंसा डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने की है। मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने एमडीएम में अनियमितता और शैक्षिक कार्य में लापरवाही पर हेडमास्टर की शिकायत की थी। इसके बाद अपर समाहर्ता ने मामले की जांच की थी। जांच में हेडमास्टर को इस मामले में दोषी पाया गया।शिकायत में कहा गया था कि हेडमास्टर पढ़ाते नहीं हैं। स्कूल में बारात को ठहराने की भी शिकायत की गई थी। एमडीएम में नामांकन से अधिक छात्रों की हाजिरी बनाकर गबन करने का भी आरोप था। अपर समाहर्ता की रिपोर्ट के बाद डीइओ ने बीईओ को लिखकर कहा है कि प्रथम दृष्टतया सारे आरोप सही लग रहे हैं, इसलिए हेडमास्टर पर कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्य...