Muzaffarpur News: लापता युवती बरामद, मां को पहचानने से किया इनकार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। भगवानपुर इलाके से आठ दिन से लापता युवती को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर युवती को उसके ससुराल वालों के हवाले कर दिया गया। युवती 29 सितंबर की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़िता की मां ने 2 अक्टूबर को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सरैया लाल कोठी निवासी गुलशन मेहता पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोर्ट में पेशी के दौरान युवती ने अपनी मां और परिजनों को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी और उसने शादी कर ली है। उसने परिजनों के साथ जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.