मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव से रविवार की शाम करीब चार बजे लापता हुई 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला सोमवार अहले सुबह कदाने नदी में जिंदा मिली। महिला भगवतपुर निवासी चलीतर सिंह की पत्नी चिंता देवी है। करजा तुलसी पोखर के समीप कदाने नदी में महिला को देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर थानेदार रामएकबाल प्रसाद और डायल-112 पुलिस टीम के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...