मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके से बीते छह दिनों से गायब चल रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी सोमवार को सकुशल खुद थाने पहुंच गई। किशोरी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। ​पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह किसी बहलावे-फुसलावे का शिकार नहीं हुई थी, बल्कि बिना बताए अपनी नानी के घर चली गई थी। पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट आदेश पर उसको माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...