Muzaffarpur News: लाखों की साइबर ठगी, पीड़ित को वापस मिले महज 15 हजार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर अहियापुर के चकगाजी मोहल्ला निवासी दिवाकर झा से साइबर शातिरों ने 13 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराधियों के बैंक खातों में करीब आठ लाख रुपये फ्रीज करा गया, लेकिन अब तक पीड़ित को सिर्फ 15 हजार रुपये ही वापस मिल सके हैं। शेष राशि की वापसी के लिए वह साइबर थाने का चक्कर लगा रहा है।
एफआईआर की प्रक्रिया दिवाकर ने बीते 24 अप्रैल को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि उसके मोबाइल पर श्रीलंका के एक नंबर से मैसेज आया था। इसमें ऑनलाइन निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया था। बातचीत के दौरान साइबर शातिरों ने निवेश की अलग-अलग योजनाएं बताकर उन्हें अपने विश्वास में लिया। इसके बाद विभिन्न बैंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.