Muzaffarpur News: लाइन होटल संचालक से हथियार के बल पर मांगी 40 हजार रंगदारी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंबारा चौक के पास एनएच 722 किनारे स्थित एक लाइन होटल के संचालक से हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में अंबारा तेज सिंह गांव निवासी अमित कुमार लाला ने पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए सरैया थाने में आवेदन दिया है। इसमें होटल पर पहुंचकर हथियार लहराते हुए गाली-गलौज करने, 40 हजार रुपये रंगदारी मांगने तथा हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।आवेदन में बताया गया है कि 24 सितंबर की देर रात पटना नंबर की कार से पांच लोग अंबारा चौक स्थित लाइन होटल पहुंचे। सभी हथियार लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक आरोपित ने गले पर देसी कट्टा सटाकर 40 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। किसी तरह भागकर होटल के अंदर पहुंचकर संचालक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.