Muzaffarpur News: लहूलुहान हालत में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू-जाफरपुर मुख्य मार्ग पर पारू खिखिरिया पुल के समीप सोमवार की शाम लहूलुहान हालत में बाइक सवार युवक का शव मिला। मृतक मझौलिया गांव के बिचला टोला निवासी मो. सद्दाम (35) था। युवक के सिर, गर्दन और होंठ पर गहरे जख्म के निशान थे। अधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर मो. सद्दाम की बाइक गिरी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मो. सद्दाम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि सद्दाम मझौलिया गांव के बिचला टोला स्थित ससुराल में सपरिवार रहता था। परिजनों ने बताया कि सद्दाम बाइक से पारू जा रहा था। इस बीच पारू खिखिरिया पुल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.