Muzaffarpur News: लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, हंगामा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। विद्याझाप पंचायत के कोरीगामा गांव में शनिवार को बिजली के तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कोरीगामा निवासी जगधर पासवान का पुत्र रामचंद्र पासवान (55) था। वह खेत से काम कर घर लौट रहा था। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर तीन घंटे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोग बिजली विभाग की लापरवाही से रामचंद्र पासवान की मौत का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई बार विभाग को लटके हुए तार के बारे में जानकारी दी गई थी। बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से बिजली विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.