Muzaffarpur News: लघु जल संसाधन मंत्री से मिले नगर विधायक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर विधायक रंजन कुमार शुक्रवार को बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में जल संसाधन एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा विधायक को दिलाया। विधायक ने बताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.