Muzaffarpur News: लखनदेव राम को दी गई श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: पारू। चतुरपट्टी गांव में शुक्रवार को शहीद लखनदेव राम का 48वां शहादत दिवस मनाया गया। सीपीआईएमएल जिला कमेटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता सीपीआईएमएल पारू अंचल कमेटी के सचिव कॉमरेड रामनंदन राम ने की, जबकि संचालन बच्चा बाबू कुमार एवं अनुकूल कुमार ने किया। सीपीआईएमएल प्रांतीय कमेटी मंडल के सदस्य एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के राष्ट्रीय नेता कॉमरेड अशोक बैठा ने कहा कि लखनदेव राम ने दबे-कुचले, शोषित वर्ग, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत दी। प्रांतीय सचिव कामरेड नंदकिशोर सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 'लखनदेव राम ने जुल्म के खिलाफ उठाई थी आवाज'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.