मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लक्ष्मी चौक मंदिर  का गुरुवार को 15वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। लक्ष्मी और गणेश जी का भव्य शृंगार किया गया था। भगवान की आरती कर भोग लगाया गया। उस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। मौके पर नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसका  नेतृत्व महालक्ष्मी गणेश न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ.भगवान लाल सहनी ने किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित हरिकिशोर त्रिवेदी ने पूजा कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...