मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर बुधवार को सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद रात 11 बजे तक बवाल हुआ। शव को आरोपित बाइक मालिक के घर के सामने रखकर मृतिका के परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से कई बार हाथापाई की नौबत आ गई। काफी मशक्कत के बाद थानेदार विपिन रंजन ने मृतिका के परिजनों को समझाया। रात 11 बजे जाम हटा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि शोभा देवी (40) चाय लेकर जा रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: हाइवा के धक्के से सा...