मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर आरोपित बंटी कुमार उर्फ अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाने में दर्ज एक पुराने मामले में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से आदेश जारी था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...