मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लंबे समय तक ड्यूटी कराने, समय पर रिलीफ नहीं देने और ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर लोको पायलटों ने आवाज उठाई है। मांगों को लेकर 27 अक्तूबर को वे क्रू लॉबी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए), सोनपुर मंडल की मुजफ्फरपुर शाखा ने शनिवार को रेल प्रशासन को मांग-पत्र सौंपकर रनिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

लोको पायलटों की मांग और प्रस्तावित धरना शाखा अध्यक्ष कपिलदेव यादव और शाखा सचिव बिरजान चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को मांग-पत्र जारी किया गया। इसकी प्रतिलिपि सीसीसी/एमएफपी, आरपीएफ, जीआरपी को भी भेजी गई। इ...