Muzaffarpur News: रोड पर फेंका कचरा, लोगों ने जताया विरोध
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 34 पंखा टोली में बीती रात एक फंक्शन के बाद सारा कचरा सड़क पर फेंक देने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि एक नर्सरी संचालक के घर रात को समारोह था। इसके खत्म होने के बाद सारा कचरा, पत्तल, गिलास और अन्य सामान उठाकर सीधे रोड पर फेंक दिया। जब लोगों ने इसको लेकर आपत्ति जताई तो संचालक ने दावा किया कि कचरा को उठवा लेंगे। इसके बाद भी रोड से देर शाम तक कचरे का उठाव नहीं हो सका है, जिसे लेकर लोगों ने सिटी मैनेजर से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.