मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ मुज़फ्फरपुर की ओर से धान रोपनी सेवा परियोजना की शुरुआत रविवार को की गई। शुभंकरपुर में इसकी शुरुआत की गई। इस सेवा कार्य के लिए क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रूपा सिन्हा ने अपनी कृषि भूमि स्वेच्छा से उपलब्ध कराई। इस भूमि पर धान की रोपाई जरूरतमंद किसानों द्वारा की गई तथा पूरी फसल उन्हीं किसानों की होगी। इस परियोजना में निसर्ग शंकर, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने सहभागिता कर किसानों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...