मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर का ऑफिसियल क्लब विजिट एवं 74वां चार्टर नाइट शनिवार की रात एक होटल सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग मुख्य अतिथि रहीं। पीडीजी संदीप नारंग भी मौजूद रहे। ऑफिसियल क्लब विजिट के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के सदस्यों से संवाद किया। क्लब की ओर से चलाये जा रहे सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।इसके बाद क्लब का 74वां चार्टर नाइट समारोह आयोजित किया गया। क्लब की स्थापना और उसकी गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में वर्षगांठ का केक काटा गया। इसके बाद संगीत व मनोरंजक कार्यक्रम हुए। इसमें रोटेरियंस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब की प्रेसिडेंट रूपा सिन्हा, सचिव ...