मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ अम्रपाली ने गुरुवार को कलमबाग रोड स्थित एक होटल सभागार में 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। क्लब ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामजी प्रसाद, एचएल गुप्ता, प्रभात सिन्हा, डॉ. पल्लवी सिन्हा, डॉ. अंशु अग्रवाल, नीतू पालिवाल, कनिका अग्रवाल, राज कमल, मृदुल कांत, गोपाल गोयनका और डॉ. राजेश ने क्लब की यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर विचार रखे। अध्यक्ष दना कुमारी ने सदस्यों के योगदान के प्रति आभार जताया। सचिव सुधांशु कुमार ने कहा कि 17 वर्षों की यात्रा सामूहिक सेवा भावना का परिणा...