मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर का 74वां स्थापना एवं पदस्थापना समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन रूपा सिन्हा को अध्यक्ष तथा रोटेरियन निसर्ग शंकर को सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन संजीव ठाकुर थे। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अजीत कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान अध्यक्ष ने क्लब के आगामी वर्ष के विजन एवं सेवा परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सचिव ने आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा बालिकाओं के लिए निःशुल्क जूडो...