मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर-वैशाली रोड स्थित सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में रोक के बावजूद कई भूखंडों पर निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत प्रशासन तक पहुंची है। कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के सकरी सरैया में ऐसे निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक सह पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से लिखित शिकायत की है। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन जिलाधिकारी कुमार गौरव को अग्रसारित किया है। अनिल कुमार, शमशाद अहमद, अवधेश प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार मणि, राम प्रसाद समेत कई लोगों ने मंत्री के साथ संबंधित अधिकारियों को भी आवेदन सौंपा है। आवेदन में हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया है कि रोक सूची में शामिल भूखंडों पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। शिकायतकर्ताओं ने रो...