Muzaffarpur News: रोक के बावजूद माड़ीपुर आरओबी पर दौड़ रहे भारी वाहन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों का परिचालन बंद किया गया, फिर भी माड़ीपुर आरओबी पर एक बार फिर भारी वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन शुरू हो गया है। आईआईटी पटना की टीम ने जांच के बाद अविलंब भारी वाहनों का परिचालन रोकने का सुझाव दिया था। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने भी आदेश जारी कर दोनों ओर यातायात रोकने का निर्देश दिया था।पुल निर्माण निगम ने आदेश के बाद दोनों ओर हाइट बैरियर लगा दिया था, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। पहले 24 घंटे के अंदर माड़ीपुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने बैरियर तोड़ दिया था। मरम्मत के बाद 48 घंटे बाद फिर उसी तरफ से ट्रक की टक्कर से बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तीसरी बार जूरन छपरा की ओर से ट्रक ने टक्कर मारकर बैरियर और पिलर को पूरी तरह तोड़ दिया था। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.